09:56 PM, 14-May-2022
कोलकाता की 54 रन से जीत
Keep believing! 💜#AmiKKR #KKRvSRH #IPL2022 pic.twitter.com/2zwxGC9HR4
— KolkataKnightRiders (@KKRiders) May 14, 2022
09:44 PM, 14-May-2022
रसेल ने दिए दोहरे झटके
आंद्रे रसेल ने अपने तीसरे ओवर में हैदराबाद को दो झटके दिए। उन्होंने सबसे पहले ओवर की पहली गेंद पर वाशिंगटन सुंदर को पवेलियन भेजा और फिर पांचवीं गेंद पर मार्को यानसेन को चलता किया। 18 ओवर के बाद सनराइजर्स हैदराबाद का स्कोर: 113/7, भुवनेश्वर कुमार (0*), शशांक सिंह (11*)
09:24 PM, 14-May-2022
मार्कराम 32 रन बनाकर आउट
एडेन मार्कराम अच्छी लय में दिख रहे थे, लेकिन उमेश यादव ने उन्हें अपने आखिरी ओवर की चौथी गेंद पर बोल्ड कर हैदराबाद को बड़ा झटका दिया। मार्कराम ने आउट होने से पहले 25 गेंदों में 32 रन बनाए। इस बीच हैदराबाद के 100 रन भी पूरे हो गए। 15 ओवर के बाद सनराइजर्स हैदराबाद का स्कोर: 100/5, वाशिंगटन सुंदर (1*), शशांक सिंह (1*)
09:21 PM, 14-May-2022
चक्रवर्ती के ओवर में बने 13 रन
वरुण चक्रवर्ती के तीसरे ओवर में एडेन मार्कराम ने दो छक्के लगाकर 13 रन बटोरे। हैदराबाद को जीत के लिए आखिरी 36 गेंदों में 87 रन की दरकार। 14 ओवर के बाद सनराइजर्स हैदराबाद का स्कोर: 91/4, वाशिंगटन सुंदर (1*), एडेन मार्कराम (25*)
09:16 PM, 14-May-2022
हैदराबाद का चौथा विकेट गिरा, पूरन भी आउट
हैदराबाद की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं रही। इस बार उसने निकोलस पूरन के रूप में अपना चौथा विकेट गंवा दिया है। पूरन को सुनील नरेन ने अपनी गेंदबाजी पर फॉलो थ्रू में खुद कैच किया। पूरन ने आउट होने से पहले महज दो रन बनाए। 13 ओवर के बाद सनराइजर्स हैदराबाद का स्कोर: 78/4, वाशिंगटन सुंदर (1*), एडेन मार्कराम (12*)
09:12 PM, 14-May-2022
अभिषेक अर्धशतक से चूके
अभिषेक शर्मा शानदार बल्लेबाजी करने के बाद पवेलियन लौट गए। वह अपने अर्धशतक से चूक गए और 28 गेंदों में 43 रन बनाकर आउट हुए। अभिषेक को वरुण चक्रवर्ती ने अपने दूसरे ओवर की पांचवीं गेदं पर बिलिंग्स के हाथों कैच कराया।
09:58 PM, 14-May-2022
राहुल त्रिपाठी नौ रन बनाकर आउट
टिम साउदी ने अपने दूसरे ओवर में पहली सफलता हासिल की। उन्होंने अपनी गेंदबाजी पर खुद ही राहुल त्रिपाठी का कैच पकड़ा। राहुल ने ओवर की दूसरी गेंद पर साउदी की दिशा में हवा में तेज शॉट खेला और लपके गए। वह 12 गेंदों में नौ रन बनाकर आउट हुए। नौ ओवर के बाद सनराइजर्स हैदराबाद का स्कोर: 57/2, अभिषेक शर्मा (36), एडेन मार्कराम (2*)
09:54 PM, 14-May-2022
हैदराबाद के 50 रन पूरे
अभिषेक शर्मा ने सुनील नरेन के दूसरे ओवर में लगातार दो छक्के लगाए और कुल 17 रन बटोरे। इसी के साथ सनराइजर्स के 50 रन भी पूरे हो गए। आठ ओवर के बाद सनराइजर्स हैदराबाद का स्कोर: 54/1, अभिषेक शर्मा (35), राहुल त्रिपाठी (9*)
09:43 PM, 14-May-2022
पहला पावरप्ले समाप्त
आंद्रे रसेल ने पहले पावरप्ले के आखिरी ओवर में शानदार गेंदबाजी करते हुए महज एक रन दिए और केन विलियमसन को भी आउट किया। हैदराबाद के लिए शुरुआती छह ओवर कुछ खास नहीं रहे और टीम रन के लिए तरसती रही। छह ओवर के बाद सनराइजर्स हैदराबाद का स्कोर: 31/1, अभिषेक शर्मा (21), राहुल त्रिपाठी (0*)
09:39 PM, 14-May-2022
विलियमसन धीमी पारी खेलकर आउट
सनराइजर्स के कप्तान केन विलियमसन एक बार फिर से फेल रहे। वह एक धीमी पारी खेलकर आंद्रे रसेल की गेंद पर आउट हुए। रसेल ने उन्हें अपने पहले ओवर की दूसरी गेंद पर बोल्ड किया। विलियमसन ने आउट होने से पहले 17 गेंदों में नौ रन बनाए।
09:32 PM, 14-May-2022
नरेन का महंगा ओवर
सुनील नरेन अपने पहले ओवर में महंगे रहे और 10 रन लुटाए। उनके ओवर में अभिषेक शर्मा ने एक चौका लगाया। चार ओवर के बाद सनराइजर्स हैदराबाद का स्कोर: 27/0, अभिषेक शर्मा (20), केन विलियमसन (7*)
09:17 PM, 14-May-2022
हैदराबाद की पारी शुरू
हैदराबाद की तरफ से अभिषेक शर्मा और कप्तान केन विलियमसन की सलामी जोड़ी मैदान पर है। जबकि कोलकाता ने उमेश यादव को नई गेंद थमाई है। एक ओवर के बाद सनराइजर्स हैदराबाद का स्कोर: 1/0, अभिषेक शर्मा (1), केन विलियमसन (0*)
09:26 PM, 14-May-2022
कोलकाता ने हैदराबाद को दिया 178 रन का लक्ष्य
𝗜𝗻𝗻𝗶𝗻𝗴𝘀 𝗕𝗿𝗲𝗮𝗸!@umran_malik_1 was the pick of the @SunRisers bowlers. 👌 👌
@Russell12A scored a cracking 49* to power @KKRiders to 177/6. 👏 👏The #SRH chase to begin shortly. 👍 👍
Scorecard 👉 https://t.co/BGgtxVmUNl#TATAIPL | #KKRvSRH pic.twitter.com/v6ChFiAX6p
— IndianPremierLeague (@IPL) May 14, 2022
09:25 PM, 14-May-2022
रसेल ने सुंदर के आखिरी ओवर में तीन छक्के लगाए
आंद्रे रसेल ने वाशिंगटन सुंदर के आखिरी ओवर में तीन छक्के लगाए और कुल 20 रन बटोरे। वह 28 गेंदों में 49 रन बनाकर नाबाद रहे।
09:17 PM, 14-May-2022
बिलिंग्स 34 रन बनाकर आउट
भुवनेश्वर कुमार ने एक और किफायती और सफल ओवर डाला और अपने कोटे के चार ओवर पूरे किए। उन्होंने अपने आखिरी ओवर की पांचवीं गेंद पर सैम बिलिंग्स को 34 के स्कोर पर विलियमसन के हाथों कैच कराया। 19 ओवर के बाद कोलकाता नाइट राइडर्स का स्कोर: 157/6, आंद्रे रसेल (30*), सुनील नरेन (0*)
https://www.amarujala.com/live/cricket/cricket-news/ipl-2022-kkr-vs-srh-ipl-live-cricket-score-update-kolkata-vs-hyderabad-match-61-pune-news-in-hindi